Site icon Akclivenews18

लगातार थाना को0नगर नगर पुलिस द्वारा नील ठाकुर पर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त 01 और वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

लगातार थाना को0नगर नगर पुलिस द्वारा नील ठाकुर पर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त 01 और वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली
गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0- 1068/23, धारा 147,148, 149,307,342,323,34 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुधीर मिश्रा जो गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था को मनकापुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 21.12.2023 की रात्रि करीब 11:00 बजे थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई की सोनी गुमटी क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति अपनी कार के बगल में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु चंदन हास्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घटना के सम्बन्ध में थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-1068/23, धारा 147,148,149, 307,323,342 भादवि बनाम 05 नामजद व 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 08 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा आज दिनांक 05.01.2024 को थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें में प्रकाश में आये अभियुक्त सुधीर मिश्रा को मनकापुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Exit mobile version