Site icon Akclivenews18

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना समाधान दिवस के मौके पर थाना परसपुर में आयोजित समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना समाधान दिवस के मौके पर थाना परसपुर में आयोजित समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया

ब्यूरो हामिद अली
गोण्डा,आज दिनांक 13.01.2024 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना परसपुर में जनसुनवाई की गई गई। महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परसपुर में जनसुनवाई के दौरान कुल 12 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रकरणों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर रवाना किया गया। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय ने थाना को0 देहात में जनसुनवाई की जहां पर 07 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में कुल 208 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिसमें 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया।

इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Exit mobile version