Site icon Akclivenews18

मोची ट्रेड के दस दिवसीय ट्रेनिंग का आज अंतिम दिवश लोगों ने दिया परीक्षा ।

रिपोर्ट – राजकुमार गुप्ता

आज की चाल बनकट सगड़ी (आजमगढ़)
आजमगढ़ जनपद में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत मोची ट्रेड के 10 दिवसीय ट्रेनिंग का अंतिम
दिन में परीक्षक मोहित अवस्थी कानपुर से लेदर सेक्टर स्किल्स एजुकेशनल एजेंसी है जो चलकर आए हुवे लोगों से ऑनलाइन व प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा प्रातः 10 बजे से ही कम्पटेक कंप्यूटर सेंटर कोल बाज बहादुर आजमगढ़ पर एम एस एम ई प्रौद्योगिक विकास केंद्र केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान आगरा से ट्रेनर शेखर चौधरी ने उपस्तिथ लोगों से परीक्षा लिया। परीक्षा 10 बजे से साय 5 बजे तक चला । जिसका प्रशिक्षण ट्रेनर शेखर चौधरी द्वारा दिया गया साथ में जिला उद्योग विभाग से रामनवल चौहान सहायक प्रबधंक ,आलोक कुमार गौतम ,आदित्य पाठक आदि लोगों के देख रेख में चला था । सकुशल परीक्षा संपन्न कराते हुवे उपस्थित लोगों से मोहित अवस्थी ने ट्रेड व योजना के बारे में पूछा व इसके फायदे के बारे में भी पूछा और लोगों को यह भी बताया कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना है । जिसका लाभ आप सभी लोग को मिलेगा । जिसके एवज में चार सौ रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दैनिक भत्ता के रूप में चार हजार रु खाते में दिया जाएगा और ट्रेनिग के पश्चात सर्टिफिकेट व पंद्रह हजार रु का लगभग मोची ट्रेड का टूल किट दिया जायेगा उसके पश्चात आप अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए बैंक के माध्यम से एक लाख से ऊपर तक का लोन बिना गारंटी के व छूट के साथ मिलेगा। जिससे आपलोग अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते है। दस दिन लगातार ट्रेनिग के दौरान संस्था के तरफ से सुबह साम चाय नाश्ता व दोपहर को भोजन का प्रबंध भी किया गया ।

Exit mobile version