Site icon Akclivenews18

नगर पालिका के संविदा कर्मचारीयों से मारपीट करने पर संविदा कर्मियों द्वारा थाने पर दी गई तहरीर।

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज नगर पालिका के तहत शासन के निर्देशानुसार ठंड को देखते हुए संविदा कर्मियों द्वारा अलाव की लकड़ी जगह-जगह जलाने के लिए गिराई जा रही थी उसी क्रम में संविदा कर्मियों द्वारा भीमबर रोड पर राजशाही होटल के पास लकड़ी गिराई जा रही थी तभी वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा लकड़ी जबरदस्ती गाड़ी में से उतारने को लेकर संविदा कर्मियों द्वारा मना करने पर गाली गलौज मारपीट की गई जिसको लेकर संविदा कर्मचारी अजय रावत पुत्र उमेश रावत निवासी वार्ड नंबर 11 शिवनगर नगर पालिका खंड बिलरियागंज द्वारा थाने पर तहरीर दी गई तहरीर में बताया गया कि दीपक सिंह पुत्र राणा सिंह ग्राम पड़री परायणपुर भीमबर व सचिन सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह ग्राम गद्दोपुर व बबलू तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी नवली और रविकांत सिंह पुत्र अज्ञात सिंगापुर व शिवम तिवारी पुत्र अज्ञात ग्राम शीतलपुर व अमरीश पुत्र अज्ञात निवासी भगतपुर तथा उनके साथ अज्ञात 6 से 7 लोग मिलकर जबरदस्ती गाड़ी से लकड़ी उतरने लगे मेरे द्वारा मना किया गया तो उन लोगों ने मां बहन की भक्ति गाली देते हुए जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे तभी हमारे साथ के इंद्रेश रावत व मनोज कुमार तथा संबिका निषाद और आकाश कुमार मुझे बचाने लगे तो उन लोगों को भी मां-बहन की भद्दी-भद्दी गाली देकर लात घुसो से मारने लगे। इस मामले में थाना अध्यक्ष बसंत लाल द्वारा तहरीर लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

आजमगढ़ से कासिम आज़मी के साथ शिखा रावत की खास रिपोर्ट

Exit mobile version