Site icon Akclivenews18

थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का वांछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का वांछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

मनकापुर तहसील संवाददाता वहीदुद्दीन,
जनपद गोण्डा में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु श्री विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम के पर्यवेक्षण एवं  क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0 मनकापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-674/2023, धारा 306 भादवि व 3(2)V SC/ST एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्ता भानमती पत्नी शिवप्रसाद निवासी ग्राम सिकन्दरपुर अनभा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.01.2024 को अभियुक्ता के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वादी माता प्रसाद पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम सिकन्दरपुर (अनभा) थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा ने थाना मनकापुर को सूचना दिया की उसकी बहन को जातीसूचक गालीयां देकर मारे पीटे थे जिससे मेरी बहन क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर में मु0अ0सं0-674/2023, धारा 306 भादवि व 3(2)V SC/ST एक्ट  का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पूर्व में अभियुक्त संदीप वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज दिनांक 18.01.2024 को थाना को0 मनकापुर की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्ता भानमती को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version