गोण्डा-अयोध्या बार्डर रूट डायवर्जन व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा,अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर लगे पुलिस ड्यूटी व यातायात रूट डायवर्जन का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
अयोध्या धाम में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय द्वारा आज दिनांक 19.01.2024 को गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर लगे पुलिस बल की ड्यूटी व यातायात व्यवस्था के लिए लगे डायवर्जन ड्यूटी को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान गोण्डा-अयोध्या बार्डर व सीमावर्ती गाँवों में फ्लैग मार्च व ड्रोन कैमरों से निगरानी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी, गाँवों में भ्रमण के दौरान लोगो से वार्ता कर किसी भी नये व्यक्तियों के आने पर इसकी सूचना पुलिस को देने तथा उसका सत्यापन कराने हेतु हिदायत किया गया। तत्पश्चात् थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत कटरा रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश । इसके अतिरिक्त गोण्डा-अयोध्या बार्डर सीमा के आस-पास सघन चेकिंग व रूट डायवर्जन कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज श्री मनोज कुमार राय, चौकी प्रभारी सरयू घाट व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

