Site icon Akclivenews18

बाधा मुक्त वातावरण” विषय पर आधारित तीन दिवसीय सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ

23 जनवरी 2024 भारतीय पुनर्वास परिषद् सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ज्ञानोदय समेकित संस्थान जगदीशपुर फूलपुर आजमगढ़ में “बाधा मुक्त वातावरण” विषय पर आधारित तीन दिवसीय सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सनवार्ड मांटेसरी स्कूल के डायरेक्टर श्री अनिल कुमार जी ने दीप प्रज्जवलित करके किया | कार्यक्रम का परिचय श्री राजेश कुमार जी ने दिया | मुख्य अतिथि जी ने अपने वक्तव्य मे कहा कि दिव्यांग बच्चो को वातावरण में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है | इन बच्चों के लिए सार्वजानिक स्थानों पर इनके अनुकूल रोलिंग एवं रैंप बनाये जाये जिससे इन बच्चों को वातावरण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो | एसे बच्चों को शिक्षा के द्वारा प्रेरित करके आप सभी शिक्षक आगे बढ़ने का कार्य कर रहे है | यह बहुत ही सराहनीय कार्य है | कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती चन्द्र प्रभा जी ने आये हुए प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद दे कर ज्ञापन किया | कार्यक्रम में संस्थान के मुख्यः समन्वयक श्री लाल चन्द भारतीय तथा प्रवक्ता श्री पवण कुमार पाण्डेय, चन्दलाल आदि लोग मौजूद थे | संवाददाता साक्षी की रिपोर्ट

Exit mobile version