Site icon Akclivenews18

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने फहराया तिरंगा

दुनिया का सबसे सुंदर संविधान भारत का
मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर द्वारा विकास भवन परिसर में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभाकक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। गोष्ठी के दौरान उन्होंने बताया कि यदि हम अपने दायित्वों का सही निर्वहन करें तो बहुत सारी समस्या अपने आप ही समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि अगर आप सबको किसी बात की जानकारी लेनी हो और अपने कर्तव्यों के बारे में जानना हो तो अपने संविधान को पढ़ो, उसमें हमारे जीने का मकसद क्या है, हमारा वजूद क्या है, राष्ट्र का निर्माण क्यों हुआ है, राष्ट्र चलता कैसे हैं, सारे प्रश्नों का उत्तर संविधान में समाहित है। बहुत सारी बातें जो हम नहीं जानते हैं और अज्ञानता के कारण गलती कर बैठते हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दिनों में या जब भी हमें खाली समय मिले उन सामयो का सही प्रयोग करें, और कुछ समय निकालकर अपने संविधान को अवश्य पढ़ें। उन्होंने बताया कि दुनिया का सबसे सुंदर संविधान हमारे देश का है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी की पत्नी एवं उनकी माताजी भी उपस्थित रहीं। मुख्य विकास अधिकारी की पत्नी द्वारा सभाकक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश भक्ति गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति की गई। वही डीसी एनआरएलएम सरिता गुप्ता द्वारा भी देशभक्ति गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति की गई। डीसी मनरेगा उपेंद्र कुमार पाठक एवं प्रभारी अधिकारी पीआरडी बीनू कुमार सिंह प्रशांत पांडे द्वारा भी कविता एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण रामबाबू त्रिपाठी द्वारा किया गया।
गोष्टी सभा में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, निबंधक सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विकास भवन में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version