Site icon Akclivenews18

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों के आकर्षण का केंद्र रही बच्चों के द्वारा दिखाई गई झांकियां-

तरवा आजमगढ़- क्षेत्र के तरवा बाजार स्थित राजीव गांधी चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चों द्वारा निकली गई झांकियां परेड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा
विद्यालय से निकली झांकियां जिसमें हमारे देश के महापुरुष शहीद सरदार भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस पंडित मदन मोहन मालवीय भीमराव अंबेडकर पंडित नेहरू महात्मा गांधी जी की झांकियां बच्चों द्वारा ब्लैक कैट कमांडो आर्मी ड्रेस में रोड शो परेड देखने के लिए क्षेत्र के अधिकांश गांव से भारी संख्या में लोग तरवा बाजार से लेकर परमानपुर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ खड़े रहे विद्यालय के बच्चों के द्वारा किए गए कार्य को लोगों ने काफी सराहा झांकियां परमानपुर चौराहे से शुरू होकर तरवा थाना मोड चुंगी मोड होते हुए सौ सैया हॉस्पिटल परमानपुर चौरी बेलहा महाविद्यालय होते हुए विद्यालय पहुंची
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभाकर सिंह प्रबंधक चौरी बेलहा महाविद्यालय व प्रदीप कुमार थाना प्रभारी तरवा ने हरी झंडी दिखाकर किया इस अवसर पर प्रभाकर मिश्र अखिलेश सिंह श्री प्रकाश मिश्रा बृजेश यादव प्रधान आशीष मिश्रा समर सिंह शुभम सिंह अंशु सिंह सोनू सिंह पप्पू राजभर सुगंध मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Exit mobile version