Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या

आजमगढ़ थाना जहानागंज के ग्रामसभा बड़हलगंज बरही में मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना के ग्राम रसूलपुर निवासी मृतक अर्चना पुत्री बिरजू राम उम्र लगभग 19 वर्ष की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया गया है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर चिरैयाकोट व जहानागंज थाने की पुलिस पहुंच कर जाँच पड़ताल में जुट गई है। कुछ समय बाद आजमगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक अर्चना की माँ ने बताया की जहानागंज लग्गूपुर के पास टेकयी गांव निवासी आकाश नाम के लड़के से बात करती थी। वह जबरी सादी का दबाव भी बना रहा था। लड़की की माँ सादी से इनकार करती थी दिनांक 29,01,2024 को सुबह लगभग 11 बजे लड़की घर से सामान खरीदने के लिए बड़हलगंज बाजार गयी थी। जब देर हुई तो दन्देह में आकर लड़की की माँ ने पड़ोस के ही लड़के को देखने को कहा तो माँ को मिली जानकारी की लड़का से बाजार में बात कर रही है। जानकारी मिलते ही माँ ने भी बाजार के लिए निकल गयी जहाँ रास्ते मे सरसों के खेत में किनारे मृतक लड़की अर्चना का लास खून में लतफत पड़ा मिला, चीख पुकार की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण इक्कट्ठा हो गए हैं। लास को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी से कार्यवाही की जाएगी वही मृतक अर्चना की माँ ने क्या कुछ कहा आइये दिखाते हैं एक रिपोर्ट

Exit mobile version