Site icon Akclivenews18

Azamgarh तरवा मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार के खिलाफ नहीं हुई सुनवाई

तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में निर्माणाधीन एक सड़क के ठेके को लेकर ठेकेदार व मुख्तार में विवाद था। ठेकेदार पर मुख्तार के लोगों ने फायरिंग कर दिया था। जिसमें ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके दो मजदूर घायल हो गए थे। दोनों को वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार ने तरवां थाने में मुख्तार व उसके लोगों पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले की एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में सुनवाई चल रही है। गुरुवार को इसी मामले में मुख्तार की बांदा जेल से पेशी थी। वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट में कोई काम नहीं हुआ। जिसके चलते न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख नियत किया

Exit mobile version