Site icon Akclivenews18

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट जिससे प्रार्थनी उप जिलाधिकारी के यहां लगाई न्याय की गुहार

गाजीपुर जिले के जखनियां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर देवकवा का मामला जहां पर प्रार्थिनी नीतू यादव पत्नी विजय यादव निवासी ने कहा कि मेरी पुरानी घरोही पर रास्ता बनाने का दबाव बनाया जा रहा है जिसमें हमने उप जिलाधिकारी जखनिया को एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने राजस्व निरीक्षक व थाना अध्यक्ष को मौके की जांच कर निस्तारण करने का आदेश दिए हैं। प्रार्थिनी का कहना है कि मेरे पति बाहर रहकर कमाते हैं मैं अपने बच्चों सहित घर पर रहकर जीवन यापन करती हूं। नीतू यादव का कहना है कि यह आबादी की जमीन है जहां पर मैं गोबर गोहरा का कार्य बहुत पहले से होता चला आ रहा है अचानक विपक्षीगढ अजय यादव पुत्र नखडु यादव व विनय पुत्र सचाऊ ने मेरा गोबर गोहरा फेंक दिया तथा अवैध रूप से अतिक्रमण कर रास्ते का निर्माण करना चाहते हैं। जबकि पूर्व से ही वहां पर किसी प्रकार का कोई रास्ता नहीं है। जब इस प्रकरण पर लेखपाल से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मौके का हमने निरीक्षण किया है यह आबादी का मामला है पुरानी घरोही है जिसमें रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है जबकि यह रास्ता नहीं है यह रास्ता बनाना उचित नहीं है नीतू यादव पत्नी विजय यादव को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।

Exit mobile version