Site icon Akclivenews18

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया पड़ताड़ना का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट राधेश्याम मौर्य

अबारी ( आजमगढ़ ) । दीदारगंज थाना क्षेत्र के डिघिया गांव में बीती रात विवाहिता की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी। सूचना पर पहुँचे पिता ने अपनी बेटी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डिघिया गांव में बीती रात ललिता(30)पत्नी सुरेन्द यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विवाहिता के पति सुरेंद्र यादव का कहना है कि रात में बेड से गिर गयी थी। रात में ही भेड़िया बाजार में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। सुरेंद्र यादव की शादी 2019 में ललिता पुत्री विजय लाल यादव निवासी गांव ईशरपार खास थाना तहरपुर जनपद आजमगढ़ में हुई थी। पिता विजय लाल यादव का आरोप है कि ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना के चलते बेटी की मौत हुई है । सुरेंद्र यादव के पास एक लड़का ऋषभ डेढ़ वर्ष का है। दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या या आत्महत्या की पुष्टि होगी। रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

Exit mobile version