Site icon Akclivenews18

आज मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

विश्व कैंसर दिवस मनाया गया आज 4 फरवरी 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर कैंसर बीमारी से बचाव के लिए डॉक्टर शशिकांत चिकित्सा अधीक्षक फूलपुर के नेतृत्व में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया संगोष्ठी में डॉक्टर मोहम्मद अजीम ने कैंसर बीमारी से बचाव के लिए उपस्थित जनमानस को विस्तार पूर्वक बताया हमें अपने जीवन दिनचर्या में सुधार लाना होगा धूम्रपान अल्कोहल पान नशा से दूर रहना होगा हमें प्रतिदिन एक्सरसाइज व्यायाम करना होगा हमें अपने मोटापे को कम करना पड़ेगा इसके लिए जरूरी है हम नियमित व्यायाम करें और हमारा जीवन जो आराम तलब होता जा रहा है यह भी कैंसर बीमारी का एक प्रमुख कारण है चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शशिकांत ने उपस्थित जन समूह से अपील किया कि आप क्षेत्र में जाकर जागरूकता फैलाने की कोशिश करें कि शासन स्तर से कैंसर बीमारी से बचाव के लिए हमें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना पड़ेगा क्योंकि इस समय विश्व में मरने वाला छठा व्यक्ति कैंसर रोग से ग्रसित होता है संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डा आर बी वर्मा ने किया । संगोष्ठी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ के सभी चिकित्सक सभी स्वास्थ्य कर्मी दूर दराज से आज हुए मरीज एवं उनके अटेंडेंट उपस्थित रहे

Exit mobile version