Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र हाफिजपुर चौराहे के पास शनिवार की रात पैदल घर लौट रहे कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी 19 वर्षीय राहुल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
राहुल हर्रा की चुंगी स्थित आईटीआई कॉलेज में फिटर ट्रेड से प्रथम वर्ष के छात्र थे। रात को किसी कार्य वश बाजार से पैदल घर लौट रहे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर राघवेंद्र सिंह मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी तो मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

Exit mobile version