Site icon Akclivenews18

Azamgarh jiyanpur युवती ने लगाई फांसी मौके पर ही मौत।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में रविवार को साय सात बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में अंतिमा पुत्री सुनीलाल चौहान उम्र 22 साल निवासी भरौली ने किसी बात को लेकर अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माता सलहन्ती देवी अपने खेत गई थी।लौटकर लड़की को आवाज दी तो घर के अंदर से कोई आवाज ना आने पर झांक कर देखा तो टीनसेट में लगे लोहे के पाईप से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। इसके द्वारा शोर मचाने पर घर के लोग आ गए और जीयनपुर पुलिस को सूचना दी।वही मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने युवती की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मौत के कारण का पता नहीं चल सका है मृतका दो भाई और एक बहन में सबसे छोटी थी।

Exit mobile version