राष्ट्रीय फाइलेरिया नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को एरा पब्लिक स्कूल फदगुड़िया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आई एन तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय के अध्यापकों विद्यार्थियों तथा नगर वासियों के एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इंद्र नारायण तिवारी तथा चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर डॉक्टर शशिकांत ने उपस्थित जनसमूह को जानकारी दिया की 10 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक फाइलेरिया अभियान के अंतर्गत संगठित टीमें प्रत्येक घर जाएंगी और सभी लोग टीम द्वारा जो दवा वितरित की जाएगी उसे अवश्य खिलावे उसमें फाइलेरिया रोकथाम के लिए तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एवं पेट के कीड़े की दवा दी जाएगी जिसे साल में हर नागरिक को एक बार लेना आवश्यक है इस दवा का सेवन अवश्य करें तथा क्षेत्र में जागरूकता फैलाने की कोशिश करें की शानन द्वारा संचालित अभियान को सफल बनाने में हर व्यक्ति सहयोग करें अभियान में डॉक्टर मोहम्मद अजीम ने विस्तार पूर्वक उपस्थित जन मानस को जानकारी प्रदान किया
राष्ट्रीय फाइलेरिया नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी
