Site icon Akclivenews18

विस्डम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के द्वारा निकला गया जागरूकता अभियान

संवाददाता निखिल कुमार

जनपद आजमगढ़ के हाफिजपुर मे स्थित विस्डम इंटरनेशनल स्कूल के नौवी के छात्रों द्वारा तेजी से फैल रही बीमारिया जैसे डेंगू व मलेरिया के प्रति एक जागरूकता अभियान निकाला गया। जिसके तहद छात्रों ने हर बाजार मे नुक्कड़ सभा व नाटक के माध्यम से लोगों को समझाने व जागरूक करने का काम किया। सभी बच्चों ने अपने अनुभवी शिक्षिका सुनीता वर्मा व शिक्षक अंकुर दुबे के नेतृत्व में पटवध सरैया बाजार मे भी इस जागरुकता अभियान को नुक्कड़ सभा व नाटक के माध्यम से दिखाया वह समझाया । ताकि लोग तेजी से फैल रही बीमारी से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सके। और अपना और अपने परिवार को स्वस्थ बनाये रखें। वही शिक्षिका सुनीता वर्मा द्वारा बताया गया कि विस्डम इंटरनेशनल स्कूल विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के मानसिक व मौखिक विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने पटवध सरैया बाजार में स्थानीय लोगों के पास जाकर एक एक व्यक्ति को बीमारियों से बचाव व समाज में साफ सफाई बनाए रखने
की जानकारी दी। वहीं स्थानीय लोगों ने बच्चों को इस कार्य को देखकर बच्चों की प्रशंसा की ताकि यह सभी बच्चे भविष्य में जाकर एक कुशल व समृद्ध समाज को बनाए रखें।

Exit mobile version