Site icon Akclivenews18

दैनिक जनसागर टुडे अखबार का सातवां स्थापना दिवस न्यूज़ कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

तरवा आजमगढ़। तरवा परमानपुर बाजार में स्थित न्यूज़ कार्यालय पर दैनिक जन सागर टुडे अखबार का सातवां स्थापना दिवस केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। थाना अध्यक्ष तरवा एवं समस्त पत्रकार एवं समाजसेवी की मौजूदगी में केक काटा गया एवं अखबार के संपादक ठाकुर पंकज सिंह एवं आजमगढ़ के ब्यूरो चीफ सूरज सिंह को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। अखबार दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें इसके लिए लोगों ने अखबार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित किया। मौके पर थाना अध्यक्ष तरवा प्रदीप कुमार, प्रमोद दीवान ,अंशु सिंह, सोनू सिंह,अनित सिंह रिंटू ,गौरव सिंह ,सुरेश प्रजापति, अमरिका प्रसाद, शुभम पांडे ,पंकज पांडे, गणेश गुप्ता ,सूरज सिंह ,जयप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ राम सुंदर ,विशाल सिंह ,सहित समस्त पत्रकार बंधु एवं क्षेत्र से संभ्रांत एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version