Site icon Akclivenews18

Azamgarh तहबरपुर खेत में संदिग्ध परिस्थिति मे वृद्ध की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार

आजमगढ़ तहबरपुर थाना क्षेत्र ग्राम तहबरपुर निवासी राम प्रकाश यादव पुत्र टिल्ठू यादव उम्र लगभग 53 वर्ष हौसला बुलंद बदमाशों ने मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे सरसों के खेत में हत्या कर फरार हो गए परिजनों का कहना है कि मंगलवार दोपहर में राम प्रकाश अपने बेटे के साथ सरसों का खेत देखने एवम पशुओं के चारा के लिए रैसिनपुर सीवान मे गये थे राम प्रकाश सरसों उखाड़कर बेटे को दे दिया और काहे की चलो मैं अभी जाता हूं शाम तक घर नहीं आने पर बेटा फोन करने लगा फोन रिसीव नहीं हो पा रहा था रिसीव न होने के कारण परिजन परेशान हो गए बेटा अपने पिता को खोजने के लिए फिर रैसिनपुर सरसों के खेत में गया बेटा वहां से फिर फोन करने लगा फोन की घंटी बज रही थी लेकिन रिसीव नहीं हो पा रहा था फोन की घंटी के माध्यम से घटनास्थल तक पहुंचा तो देखा कि पिता राम प्रकाश यादव मृत्यु लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए हैं आनन फानन में तहबरपुर थाने पर सूचना दी गई सूचना के बाद स्थानीय पुलिस वह क्षेत्राधिकारी बुढनपुर किरन पाल सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल में भेज दिया गया मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

Exit mobile version