Site icon Akclivenews18

पीड़ित युवक ने सरायमीर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, युवक जिला अस्पताल में भर्ती

संवाददाता विष्णु शर्मा 

मनगढ़ंत आरोपों में पुलिस ने की लोहे से पिटाई

सरायमीर आजमगढ़। पुलिस की पिटाई से युवक हुआ बदहोश। पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र का है। ज्ञात हो कि अरविंद कुमार यादव निवासी पूनापोखर थाना सरायमीर जच्चा बच्चा केंद्र में कार्य कर रहा था। उसी समय कोतवाली सरायमीर की पुलिस युवक को जबरदस्ती थाने ले आई। अरविंद कुमार का आरोप है कि पुलिस थाने में लाते ही पिटाई शुरू कर दी और और अनावश्यक दबाव बनाकर बयान कराना चाहती थी। पीड़ित अरविंद का कहना है कि लंबे समय से हमारे पड़ोस की महिला से खानदानी विवाद था। जो जानबूझकर हमें मानसिक शारीरिक प्रताड़ना करा रही है।

अरविंद ने बताया कि सरायमीर कोतवाली पुलिस 25 घंटे से अधिक समय तक कोतवाली में बंद की थी। सोशल मीडिया पर जानकारी आने के बाद आनन-फानन में मंगलवार को शाम को चालान प्रेषित किया गया। जमानत के तत्काल बाद परिवार के द्वारा हमें जिला अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हमारी हालत मानसिक शारीरिक रूप से अभी भी अस्वस्थ है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अरविंद कुमार यादव ने मुख्यमंत्री से शिकायत पत्र लिखते हुए सरायमीर थाना के सिपाही विपिन पटेल, सिपाही अभिषेक यादव को थाने के अंदर पिटाई करने के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की मांग की है। और पुलिस महानिदेशक जिलाधिकारी सहित कई उच्च पदस्थ को लिखित शिकायत के माध्यम से सूचित भी किया है। ज्ञात हो कि सिपाहियों के पिटाई से घायल अरविंद कुमार यादव तत्काल बात से ही रात आठ बजे जिला अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बार-बार बयान आना पुलिस और फरियादी आम जनता में मित्रवत व्यवहार हो। ऐसे में सरायमीर कोतवाली के अंदर गाली गुप्ता एवं उत्पीड़न मारना एवं धमकाना एक गंभीर समस्या है। पुलिस की वर्दी के दबंगई के कारण आम जनमानस पुलिस के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती है। अब देखना है कि इस गंभीर शिकायत पर उच्च आला अधिकारी क्या कदम उठाते हैं। परंतु समाचार लिखे जाने तक पीड़ित अस्पताल में भर्ती है।

Exit mobile version