Site icon Akclivenews18

Azamgarh Mubarakpur एएसपी शुभम अग्रवाल ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

मुबारकपुर आजमगढ़
स्थानीय थाना से बुधवार को समय 5 बजे एएसपी शुभम अग्रवाल ने नवागत थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार को अपने बाइक पर बैठा कर हुटर बजाते हुए अति संवेदनशील कस्बा मुबारकपुर के विभिन्न गलियों से होकर फलेग मार्च किया। ये मार्च पुलिस थाना परिसर से होकर अलीनगर चौराहा, कटरा मोड़, शाह मोहम्मदपुर, छोटीअर्जेंटी,बड़ी अर्जेंटी,रामजानकी मंदिर होता हुआ रोडवेज़ चौक से थाना परिसर में जाकर समाप्त हुआ। श्री अग्रवाल ने बताया कि मुबारकपुर अति संवेदनशील है। सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखकर मुबारकपुर नगर के भ्रमण युद्ध स्तर पर किया गया और लोगों को निर्भीक होकर रहने एवं उनके सुरक्षा के दायित्वों के प्रति मुबारकपुर की पुलिस तटस्थ है ।
इस रैली मे थानाध्यक्ष निहार नन्दन कुमार, चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, अश्विन गुप्ता, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

Exit mobile version