Site icon Akclivenews18

मुबारकपुर नगर के विद्युत उपकेंद्र के पास सांई मंदिर के परिसर में रविवार को सांय 4 बजे विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की एक बैठक

मुबारकपुर नगर के विद्युत उपकेंद्र के पास सांई मंदिर के परिसर में रविवार को सांय 4 बजे विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की एक बैठक आहूत की गई

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से मनवाने के लिए रणनीत तैयार की। बैठक की अध्यक्षता जोनल प्रभारी आजमगढ़ रामदुलारे गुप्ता ने बतया कि प्रदेश व्यापी विशाल सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आगामी 20 फरवरी दिन मंगलवार को प्रत्येक मण्डल पर शान्ति पूर्ण सत्याग्रह एवं महासभा तथा उच्च अधिकारियों के माध्यम से उर्जा मन्त्री एके शर्मा को सम्बोधित ज्ञापन दिया जायेगा
बैठक में सभी उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जोन प्रभारी आजमगढ़ रामदुलारे गुप्ता ने कहा कि अगला कार्यक्रम 20 फरवरी को मण्डल पर होगा हमारी प्रमुख मांगों को सरकार मान लेती है तो संगठन आगमी कार्यक्रम 27 फरवरी को शक्ति भवन लखनऊ पर होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर देंगे अगर नहीं माने तो विशाल सत्याग्रह प्रदेश व्यापी पूरी शक्ति के साथ किया जायेगा। हमारी प्रमुख मांगों में लाइनमैन तथा एससओ एवं कम्प्यूटर आपरेटर 25 हजार एवं श्रमिक को 18 हजार रुपया वेतन प्रतिमाह, सेवाकाल विद्युत दुर्घटना से मृत्यु अथवा विकंलाग के दसा में कम से कम 10 लाख रुपए क्षतिपूर्ति, तिसरी 10 हजार वेतन पर कार्यरत एससओ को हटाकर 30 हजार वेतन पर भूतपूर्व सैनिकों को उसी पद पर सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से रखने का आदेश को वापस,15 फरवरी 2015को आन्दोलन के दौरान 155 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों एवं 10 श्रमिक नेताओं पर किये गये फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए।इसी प्रकार प्रमुख मांगों में अगली यह है।कि निर्दोष होने के बावजूद विभिन्न कारणों से हटाय गये तथा गत मार्च में संघर्ष समिति द्वारा की हड़ताल में शामिल न होने के बावजूद निकाले गए कर्मचारियों को पुनः कार्य पर वापस लिया जाए इसी क्रम में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कार्य से हटाये जाने का अधिकार पूर्व की भांति सम्बंधित प्रबंध निदेशक विद्युत वितरण निगम दिया जाये।इसी प्रकार 14 सूत्रिय मांगों को लेकर बैठक विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर जोन प्रभारी रामदुलारे गुप्ता आजमगढ़,नीरज पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष,झिनक यादव प्रार्चाय मिडिया प्रभारी,लालमन यादव,विजय बहादुर,रवि कुमार, रमेश,मनोज, सुनील राजभर,परवेज आलम, रामप्रवेश यादव आदि लोग मौजूद

Exit mobile version