Site icon Akclivenews18

गांव-मोहल्ला जनसंपर्क अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने ग्रामीणों से किया संवाद व क्षेत्र भ्रमण

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

गांव-मोहल्ला जनसंपर्क अभियान के तहत आज दिनांक- 19.02.2024 को समय 17.00 बजे *पुलिस अधीक्षक आजगमढ़ अनुराग आर्य* द्वारा थाना गम्भीरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमोड़ा मोहिद्दीनपुर के आम जनता संवाद किया गया तथा उनके पूर्व की समस्याओं का निस्तारण कराते हुए अन्य समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
तथा आम जनता द्वारा बताया गया कि यह सड़क दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है जहां आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है, जिसके सम्बन्ध
ग्रामीणों से सुझाव लेकर विश्वास दिलाया गया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में यातायात नियमों पालने किये जाने के सम्बन्ध में गोष्ठी की जायेगी तथा उक्त के सम्बन्ध सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा क्षेत्र के बाजार में पैदल गस्त किया गया जिसमें जनसेवा केन्द्र, मेडिकल स्टोर आदि दुकानदारों/व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त अभियान के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, थाना प्रभारी गम्भीरपुर अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजुद थे।

Exit mobile version