ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव
पीठाधीश्वर तपस्वी छावनी आचार्य परमहंस ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा। सुल्तानपुर आगमन के दौरान बोले, यह कांग्रेस सरकार की छिपी नीति। हिंदू मंदिरों पर कर लगाकर हिंदू धर्मावलंबियों पर कसा जा रहा शिकंजा। केंद्र सरकार से देवबंद पर प्रतिबंध लगाए जाने की उठाई मांग। देवबंद पर कटाक्ष, कहा भारत में इस्लामीकरण को बढ़ाने के लिए कर रहा यह सब कार्यक्रम। किया दावा, जल्द घोषित होगा भारत हिंदू राष्ट्र। बोले रायबरेली से मेरा दावा सामने आते ही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने लिया राज्यसभा का सहारा। पूर्व भाजपा विधायक अर्जुन सिंह, राजेन्द्र तिवारी टांड़ा समेत दर्जन भर लोगों ने किया कलेक्ट्रेट गेट के सामने स्वागत अभिनंदन।
