Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ अतरौलिया संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की हुई मौत

अतरौलिया, आजमगढ़। थाना क्षेत्र के रामपुर खास निवासी स्व0 गोविंद दयाल का पुत्र अभय निषाद उम्र 9 वर्ष तथा पुत्री सोनाक्षी 11 वर्ष की परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे परिजनों में कोहराम मच गया। बता दे की बीती शाम को अभय निषाद 11 वर्ष की तबीयत कुछ खराब हुई और सिर में दर्द तथा सांसों में संक्रमण की दिक्कत होने लगी जिसे लेकर परिजन नजदीकी अस्पताल पहुँचे जहां डॉक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। तत्पश्चात पीड़ित परिजन उसे लेकर रामनगर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अभय निषाद को मृत घोषित कर दिया। वही बच्चे की मौत से रोते बिलखते परिजन जब सुबह बेटे के शव को लेकर घर पहुंचे तो उसकी बहन सोनाक्षी जो सोयी हुई थी उसे जगाने लगे और कहने लगे उठो देखी तुम्हारा भाई मर गया। काफी देर तक जागने पर जब सोनाक्षी नहीं उठी तो परिजन उसे भी लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अतरौलिया थाने को दी। मौके पर थाना प्रभारी अतरौलिया भी पहुंचे और परिजनों की तहरीर पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में असमय मौत पर पूरे घर में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों ने बताया कि बच्चे शाम को बासी भोजन का सेवन किए थे जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हुई। बच्चों के पिता गोविंद दयाल पहले ही गुजर चुके हैं वही माता मनीषा निषाद का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
Exit mobile version