Site icon Akclivenews18

आज़मगढ़ के मुबारकपुर में संत गुरु रविदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया।

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

रविदास मंदिर मे शाहआलम उर्फ गुड्डू जमाली मुबारकपुर पूर्व विधायक बसपा के प्रतिनिधि अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में रविदास गुरु की सराहना करते हुए कहा कि उस महान व्यक्ति का यह विचार था कि सर्व समाज और सब लोग एक जैसे हैं किसी में कोई भेदभाव नहीं है

बतादें कि मुबारकपुर कस्बे सहित आसपास के गांव से रविदास जुलूस एवं झांकी निकाली गयी.
दरसअल हर साल माघ पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती मनाई जाती है. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी के गोबर्धन गांव में हुआ था।
संत गुरु रविदास जी उन महान संतों में से एक हैं जिन्होंने समाज में फैली बुराईयों और कुरूतियों को दूर करने के लिए लोगों को सच्चे मार्ग पर चलने की राह दिखाई. उन्होंने अपनी भक्ति भावना से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है.
बतादें की जुलूस अतरडीहा, अमिलो, ओझौली, रसुलपुर,  गुजरपार, नैठी, पिचरी आदि जगहों से जुलूस में शामिल होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए, अलीनगर रविदास मंदिर जाकर समाप्त हुआ। संत रविदास जी के अनुयायी नाचते गाते उत्साह के साथ उनकी जयंती मनाई।
वहीँ ग्रामपंचायत इब्राहीमपुर में भी बड़े ही धूमधाम से रविदास जयंती मनाई गई जिसमें ग्राम प्रधान हाजी जमाल अहमद भी शामिल होकर संत रविदास जी के अनुयायिओं को शुभकामनाएं दीं। और कहा गुरु रविदास जी उन महान संतों में से एक हैं जिन्होंने समाज में फैली बुराइयों को खत्म कर सच्चाई के मार्ग को बताया है।
इस अवसर पर विजय रतन अध्यक्ष, शिवचन्द्र कुमार प्रबंधक आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version