Site icon Akclivenews18

शराब पीने के लिए पैसे न मिलने से नाराज पति बना हैवान

रिपोर्टर अनिल कुमार

सोनभद्र। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में शराब पीने के लिए पैसे न मिलने से नाराज पति हैवान बन बैठा। उसने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर महिला की जान ले ली। आरोपी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से भी कई वार किए। बीच- बचाव में आई बेटी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पटवध गांव में पंचमुखी मंदिर के पास कौलेश्वर चेरो अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की रात उसकी पत्नी महाराजी (32) लकड़ी बेचकर घर लौटी तो कौलेश्वर उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। महाराजी ने इंकार किया तो उसकी पिटाई करने लगा। इसके बाद वह रुपये छीनकर चला गया। रात करीब दस बजे वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो फिर पत्नी को पीटने लगा। घर में मौजूद 12 वर्षीय बेटी अपनी मां को बचाने आई तो कौलेश्वर ने उसकी भी पिटाई की। इसके बाद वह घर के बाहर चली गई। देर रात लाठी-डंडे से पीटकर पति ने महाराजी की जान ले ली। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि नशे में धुत पति ने लाठी-डंडे से पीटकर महिला की जान ली है। उसके पैर पर कुल्हाड़ी से भी वार किए जाने के निशान मिले हैं। आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रमुख लाठी भी बरामद कर ली गई

Exit mobile version