Site icon Akclivenews18

बाइक सवार चार युवकों कि अज्ञात वाहन से भीषण टक्कर एक की मौत तीन की हालत गंभीर

सांवाददाता निखिल कुमार

आजमगढ़ के थाना बिलरियागंज के अंतर्गत पटवध सरैया बाजार मे स्थित स्वामी सहजानंद (प्रा.)आईटीआई स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन से बाइक सवार चार युवको की भीषण टक्कर हो गयी ।जिसके चपेट में आ जाने से चारो युवको मे एक कि मौके पर हि मौत हो गयी। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रात्रि लगभग 8:00 बजे अर्जुन मौर्या पुत्र मुखराम मौर्य व हर्ष मौर्य पुत्र राम लखन मौर्य तथा आदित्य दुबे पुत्र नित्यानंद दुबे तथा मनीष यादव पुत्र श्रीपत यादव निवासी ग्राम व थाना रौनापार आजमगढ़ शहर से हीरो स्प्लेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP50AY 7365 है चारों युवक वापस अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध सरैया बाजार के निकट स्वामी सहजानंद (प्रा.) आईटीआई स्कूल के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे चारो लोग बुरी तरह से घायल हो गए किसी राहगीर ने इसकी सूचना बिलरियागंज थाने पर दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष श्री बसंत लाल ,हल्का प्रभारी श्री अनुज कुमार पांडे तथा हलके के सिपाही सती भान सिंह, अमन सिंह, छोटू साहनी, रामनिवास और संदीप जयसवाल मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस (108) को बुलवाकर चारों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया । जहां डॉक्टरों द्वारा चारों घायल युवकों में अर्जुन मौर्य को मृत घोषित कर दिया गया। और तीन का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। पुलिस के द्वारा परिजनों को भी सूचना दे दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Exit mobile version