Site icon Akclivenews18

खड़ी करके बाइक पर बैठा व्यक्ति मरा पड़ा था

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

मुबारकपुर आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर बाजार में शनिवार दोपहर 12:30 बजे बाइक खड़ी करके उस पर बैठा एक व्यक्ति मरा हुआ पाया गया जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हाउस के लिए भेज दिया

मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम ओझौली निवासी रमेश 40 वर्ष पुत्र गोबरी शादी में बाजा बजाने का काम करता था वह आज कहीं से इब्राहिमपुर बाजार में 12:00 बजे पहुंचा और अपनी बाइक खड़ी करके इस पर झुक गया काफी देर हो जाने के बाद शंका होने पर ग्रामीणों ने देखा तो वह बाइक पर मरा पड़ा था स्थानीय बाजार वासियों ने परिजन व पुलिस को सूचना दी परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक लिखा पड़ी करने के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता बताया जाता है मृतक की पत्नी बबीता मौके पहूंची उसका रो रो कर बुरा हाल था

Exit mobile version