Site icon Akclivenews18

शाहजहांपुर एसपी दफ्तर में युवक ने खुद को लगाई आग, सुनवाई न होने से था दुखी

शाहजहांपुर में गाड़ी गायब होने के मामले में सुनवाई न होने से परेशान ताहिर अली ने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। शाहजहांपुर के कांटा थाना क्षेत्र के सिहरान निवासी ताहिर अली ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर खुद को आग लगाई। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिपाहियों ने कंपल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

SP ऑफिस में जब ताहिर खुद को आग लगा रहा था, उस समय वहां पर मौजूद लोग वीडियो बना रहे थे। किसी ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। जब वह पूरी तरह आग की चपेट में आ गया, तो भागता हुआ एसपी ऑफिस पहुंचा। लपटों से घिरे युवक को देखकर एसपी दफ्तर में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद आनन फानन में पुलिस ने आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस चौकी से गायब है गाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार ताहिर से एक युवक ने दो पिकप गाड़ियां किराए पर ली थीं। कुछ समय बाद उसने किराया देने से मना कर दिया। जब मामला थाने में गया, तो पुलिस ने पिकप को थाने में खड़ा करवा लिया। अब उसकी गाड़ी पुलिस चौकी से भी गायब है।

 

Exit mobile version