Site icon Akclivenews18

राज्य आमंत्रण सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न

खेल निदेशालय द्वारा राज्य आमंत्रण सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03 मार्च 2024 से 07 मार्च 2024 तक जिला खेल कार्यालय मऊ में किया गया। आज का फाइनल मैच देवरिया एवं वाराणसी के बिच खेला गया जिसमें देवरिया ने 01 गोल से वाराणसी को पराजित किया। इस मैच के मुख्य अतिथि प्रवीण मिश्र जिलाधिकारी एवं इला मारन पुलिस अधिक्षक मऊ को स्मिती चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर मुकेश कुमार सब्बरवाल क्रीडाधिकारी द्वारा स्वागत किया। कार्याकम का संचालन उमेन्द्र सिंह सचिव हॉकी संघ उ०प्र० द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिव गोविंद राय सचिव खो-खो संघ, डा० संजय सिंह, प्रमोद राय, मनोज कुमार यादव एथलेटिक्स प्रशिक्षक, राजीव कुमार जयसवाल हैण्बाल प्रशिक्षक, रीमा यादव जीमनास्टिक प्रशिक्षक, मोईन अली हॉकी प्रशिक्षक, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में मुकेश कुमार सब्बरवाल उप क्रीड़ाधिकारी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित हुए मुख्य अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों एवं खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हार्दिक स्वागत एवं अभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version