Site icon Akclivenews18

लखनऊ से हवाई जहाज का तेल लेकर बनारस जा रहा टैंकर पलटा ड्राइवर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 

सुल्तानपुर- लखनऊ से हवाई जहाज का तेल लेकर बनारस जा रहा टैंकर HR 55 AP 7411 बंधुआ थाने के अलीगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत मझना मोड़ के निकट लखनऊ–वाराणसी हाईवे पर अलीगंज बस स्टॉप के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया।रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर पलटने से टैंकर चालक आजमगढ़ जिले के पंवई थानांतर्गत डढ़िया गांव निवासी नीरज पुत्र जयराम घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अलीगंज चौकी इंचार्ज ने घायल को अस्पताल रवाना किया। बंधुआ कला थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने की घटना की पुष्टि।

Exit mobile version