Site icon Akclivenews18

नगरपालिका के बागी सभासदों ने रोज़ा इफ्तार पार्टी का किया आयोजन चेयरपर्सन को नहीँ किया आमंत्रित

ब्यूरो रिपोर्ट सरफुद्दीन आजामी 
मुबारकपुर नगरपालिका परिषद कार्यालय के प्रांगण में चेयरपर्सन ने नाराज़ 16 बागी सभासदों ने आपसी भाईचारे को बढ़ावा के लिए रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया । जिसमें हिन्दू मुस्लिम तमाम लोगों ने इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया और एक साथ बैठकर इफ्तार किया व साम्प्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस इफ्तार पार्टी में चेयरपर्सन को नहीं बुलाया गया था। बताया जाता है की चेयरपर्सन व उनके पिता ने भी कुछ दिन पहले एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बागी सभासदों को शामिल नहीं किया गया था।
इफ्तार पार्टी में हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने हाथ उठाकर देश में अमन चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ की। वहीं दूसरी तरफ मुबारकपुर क्षेत्र में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़ा हुआ है इस की शुध लेने वाले कोई नहीं है सभासद और चेयरपर्सन में किसी भी कार्य को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है जनता जूझ रही है इस पर कोई भी शुध लेने वाले नहीं हैं।

इस अवसर पर सभासद मो.नाज़िर , इरशाद अहमद ,इरफान अहमद गुड्डु, सनी भाई,सुहेल अहमद,बेलाल हाशिम,नुरूलहोदा,बशीर अहमद,तनवीर अहमद,अरविंद कुमार,नईमुद्दीन, डॉ. फैज़ुर्रहमान,मुन्ना शिकारी,अमीरुद्दीन,अनिल सागर,सुधीर कुमार ,धर्मेन्द्र,चाँद भाई,सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की , वहीं आयोजन कर्ता सभासदों ने इफ्तार पार्टी में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version