Site icon Akclivenews18

कैमरा लूट की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 02 कैमरा व घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल बरामद

कैमरा लूट की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 02 कैमरा व घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल बरामद

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-106/24, धारा 394, 411 भादवि से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रंजीत यादव को सोनीगुमटी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 02 अदद कैमरा व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29.03.2024 को वादी श्री सिराजुद्दीन पुत्र कयामुद्दीन निवासी सुभाषनगर महाराजगंज थाना को0 नगर गोण्डा द्वारा थाना को0देहात पर सूचना दिया गया की मै अपने 02 साथीयों को विडियोंग्राफी के लिए 02 कैमरों के साथ भेजा था की चमारनपुरवा भट्टा के पास पहुचे तो चार लोगो द्वारा मार पीट कर कैमरा व अन्य सामाग्री लूट कर फरार हो गये। तहरीर पर थाना को0देहात में मु0अ0सं0-106/24, धारा 394, 411 भादवि बनाम रंजीत यादव आदि 04 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन कर घटना के अनावरण हेतु लगाया गया था। आज दिनांक 29.03.2024 को थाना को0देहात की पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त 01. रंजीत यादव को सोनीगुमटी क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 02 अदद कैमरा व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रंजीत यादव पुत्र बजरंग लाल यादव नि0ग्रा0 बंभनी थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा

Exit mobile version