Site icon Akclivenews18

राजस्थान दिवस पर पंवार को राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड

ब्यूरो रिपोर्ट मोनू आज़ाद 

जयपुर राजस्थान स्थापना दिवस 2024 को आयोजित जी.22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन राजस्थान सरकार की ओर से अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा श्री वासुदेव देवनानी अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के आमंत्रण पर सम्मिलित होकर भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति ,पंचशील सिद्धांत , को वैश्वििक स्तर पर पहुंचने के लिए राजस्थान दिवस की शुभकामनाओं में कहा कि आज के इस महोत्सव में राजस्थानी नागरिकों को संकल्प लेकर कार्य करने का आवाहन किया । राजस्थान सरकार की ओर से अपने उद्बोधन में कहा कि भारत और नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक समानताओं से जुड़े हुये हैं खुली सिमायें और सिमा पर खुले प्रवासन ने दोनों देशों की सांस्कृतिक समझ को समृद्ध किया है । राजस्थानीयों को सांस्कृतिक अतिक्रमण से नाजुक संतुलन को बनाये रखने का निरंतर प्रयास करना चाहिए । महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानंद झा की उपस्थिति में श्री वासुदेव देवनानी के कर कमल द्वारा 13 राज्य व राजस्थान के जिलों की प्रतिभाओं में दलपत पंवार का राजस्थान समरसता अवार्ड शाफा, शॉल ,मेडल ,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया पंवार काफी समय से सामाजिक कार्यकर्ता एवं गरीबो अशहाय की सेवा मे हमेशा हाजिर रहते है। समारोह के साक्षी 22 राष्ट्रो के राष्ट्रध्वजो भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव रहे । समारोह के शुभारंभ में 22 राष्ट्रो के राष्ट्रध्वज के सानिध्य में समरसता कलश यात्रा, सैकड़ो साधु संतों के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं द्वारा किया गया । समारोह में नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड से समरसता कलश यात्रा में सम्मलित सम्माननीय महिलाओं का सम्मान किया गया । l फर्म काठमांडौ नेपाल ने सभी का आभार प्रकट किया कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रामावतार चौधरी मंच की पूर्व सम्मानित प्रतिभा ने किया

Exit mobile version