Site icon Akclivenews18

दो दिन पहले टक्कर, तीसरे दिन मिला शव हत्या व हादसा पुलिस जाँच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 

ट्रैक पर खोजबीन कर लौटी पुलिस, झाड़ियों में तीन दिन पड़ी रही डेड बॉडी
बंधुआ कला: लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित लोधेपुर में ट्रेन से टकराकर एक युवक की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र राम सुमेर निवासी बंधुआ कला(अंसार नगर) के रूप में हुई है. राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.जानकारी मिली है कि 2 दिन पूर्व राजकुमार काम के सिलसिले में घर से निकला हुआ था. उस दौरान उसे लोधेपुर क्रॉसिंग के आसपास देखा गया था. बताया जा रहा है की गुजर रही ट्रेन की टक्कर से वह जख्मी हो गया था. लोगो ने इसकी सूचना पर पहुंची जीआरपी व लोकल थाने की पुलिस ने घायल युवक की खोजबीन की लेकिन मौके से कोई नहीं मिला. खाकीधारी औपचारिकता पूरी कर वापस चले आए. मंगलवार की सुबह किसी ने देखा की सरपत व झाड़ियों के झुंड के बीच में शव पड़ा हुआ है.शरीर पर बड़े-बड़े जख्म के निशान थे. मौके पर पहुंची बंधुआ कला पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राजकुमार वहां क्या करने गया था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया. उसकी मौत हत्या है या हादसा इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा. थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है की पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. फ़िलहाल प्रथम दृष्टया यह हादसा ही लगता है.

Exit mobile version