Site icon Akclivenews18

दिल्ली- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 

दिल्ली- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। संजय सिंह पिछले छह महीने से दिल्ली शराब पॉलिसी मामले जेल में थे। ED ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह की जमानत के लिए आज कोर्ट में लंबी सुनवाई हुई जिसमें संजय के वकीलों ने कोर्ट के सामने ये तथ्य प्रस्तुत किया की उनके पास से न पैसे बरामद हुए न कोई मनी ट्रेल है। सिर्फ एक सरकारी गवाह के बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया जबकि सरकारी गवाह दिनेश अरोरा ने अप्रूवर बनने से पहले कभी उनका नाम नही लिया था। कोर्ट ने ईडी को दोपहर दो बजे तक का समय दिया की अगर संजय सिंह की आगे कस्टडी लेना है तो आपको कोर्ट को बताना होगा। लंच बाद जब कोर्ट बैठी तो ED ने जमानत का विरोध नही किया और सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत मंजूर कर दी। संजय सिंह कल तक जेल से रिहा हो सकते हैं।

Exit mobile version