सराहनीय कार्य करने वाले RPF जवान को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर द्वारा उक्त स्टाफ को आज पुरस्कृत किया गया
ब्यूरो हामिद अली,
Lucknow Division NE Railway:-
Major railway accident was averted by RPF constable Govind Kumar Kharwar by finding a crack in the railway line
दिनांक 28.02.2024 को कान्सटेबल गोविन्द कुमार खरवार/रेसुब/पोस्ट/गोण्डा की ड्यूटी समय 06ः00 बजे की पाली में करनैलगंज स्टेशन सुरक्षा निगरानी हेतु लगायी गयी थी। स्टेशन गश्त के दौरान सतर्क निगरानी के परिणामस्वरूप समय 09ः30 बजे मेन रेल लाइन क्रेक्ड होना पाये जाने पर उनके द्वारा तत्परता दिखाते हुये इसकी सूचना आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर/करनैलगंज को दी गयी जिस पर उक्त रेल लाइन से ट्रेन का परिचालन बन्द कर सम्भावित दुर्घटना से बचाया जा सका। पी-वे अनुभाग द्वारा क्रेक्ड रेल लाइन को पुनः मरम्मत कर परिचालन आरम्भ किया गया।
कान्सटेबल गोविन्द कुमार खरवार/रेसुब/पोस्ट/गोण्डा द्वारा अपनी ड्यूटी का निर्वहन सतर्कता से किये जाने एवं मेन लाइन क्रेक्ड की सूचना समय से देने के कारण सम्भावित रेल दुर्घटना से बचाया जा सका।
उक्त स्टाफ द्वारा किये गये सराहनीय कार्य हेतु महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर द्वारा उक्त स्टाफ को आज पुरस्कृत किया गया।

