Site icon Akclivenews18

आम्बेडकर जयंती व रामनवमी के लिए शांति समिति की बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट राधेश्याम मौर्या

-आजमगढ़ दीदारगंज थाना परिसर में शुक्रवार सांय 6बजे बाबा साहब डा0भीम राव आम्बेडकर की जयंती व राम नवमी पर्व को शांति और श्रद्धा पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक क्षेत्रिय संभ्रांत गणमान्य लोगों की उपस्थिती में आहुत की गई लोगों से अगर कहीं क्षेत्र में समस्या हो तो उसे उपस्थित लोगों से बनाने को कहा गया। तथा यह भी कहा गया कि जयंती कार्य क्रम को मनाने के लिए सक्षम अधिकारी से आदेश अवश्य ले लें ।प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाई चारे के साथ आम्बेडकर जयंती मनाईए। बाबा साहब संविधान
को बताये गये मार्गों का पालन करें सौहार्दपूर्ण पर्व का आनंद उठाये इस अवसर पर अशोक गौतम, गोविंद सभासद, सुनील कुमार, बसंत कुमार गौतम ,संतोष प्रधान ,दिनेश कुमार, पप्पू लाल भारती, रोशन लाल ,राजीव कुमार ,मुकेश, निलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version