बाल श्रम की रोकथाम हेतु संचालित दुकानों और होटलों की चेकिंग की गयी
Akclivenews18
बाल श्रम की रोकथाम हेतु संचालित दुकानों और होटलों की चेकिंग की गयी
ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा। आज दिनांक 06.04.2024 को शासन द्वारा चलाए जा रहे बाल श्रम मुक्त अभियान के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना एएचटीयू टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन और अपराजिता सामाजिक समिति द्वारा थाना मनकापुर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा एवं बाजार में संचालित दुकानों और होटलों की चेकिंग की गयी। अभियान के दौरान चाइल्ड लाइन से प्रोजेक्ट कोडिनेटर श्री आशीष मिश्रा, अपराजिता सामाजिक समिति से आत्रेय त्रिपाठी द्वारा रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही नीतियों के बारे मे दुकानदारों को अवगत कराया एवं हिदायत दी गई की भविष्य में किसी भी प्रकार के बच्चों से बाल श्रम ना कराये यदि बच्चे बाल श्रम करते पकड़े जाते हैं तो थाना ए0एच0टी0यू0 प्रभारी के द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में अभियान के दौरान महिला एवं बच्चों को जागरूक किया गया और महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में अवगत कराया गया।
इस मौके पर थाना ए0एच0टी0यू0 प्रभारी श्री अरुण कुमार, उप निरीक्षक श्री रामकिशोर प्रसाद, मुख्य आरक्षी गऊ चरन, मुख्य आरक्षी हरेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।