मतदाता लोकतंत्र की शान – विमल
ब्यूरो हामिद अली
नगर क्षेत्र गोण्डा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के नगर/ ब्लॉक स्तरीय टीम प्रधानाचार्य राजकरन वर्मा एवं प्रधानाध्यापिका अमिता पाण्डेय के निर्देशन एवं अध्यक्षता में प्रधानाचार्या गीता यादव कस्तूरबा बालिका इण्टर कालेज के संयोजन में मतदान स्वीप कार्यशाला, रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक नारी बेचारी नहीं, प्रभात रैली स्लोगन के साथ आयोजित/सम्पन्न की गई. प्रवक्ता रमेश विमल ने मतदाता संदेश में कहा “नारी बेचारी नहीं अधिकार सम्पन्न मजबूत लोकतंत्र की शान है” नारी के जागरूक होने से शत प्रतिशत मतदान अवश्य संभव है. कार्यक्रम में नगर क्षेत्र की टीम के सदस्य शम्भू शरण शुक्ल, एन डी पाण्डेय, राहुल यादव सहित विद्यालय की ज्योति, उपमा वर्मा, पम्मी तिवारी, प्रियंका, सुशीला चौहान सहित सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने प्रति भाग किया. कार्यक्रम प्रशंसनीय रहा.

