Site icon Akclivenews18

वर्तमान में आजमगढ़ से वाराणसी जाना लखनऊ से भी महंगा

आजमगढ़। वर्तमान में आजमगढ़ से वाराणसी जाना लखनऊ से भी महंगा गया है। आजमगढ़ से लखनऊ की दूरी 290 किमी है। यहां से बस से जाने के लिए 452 रुपये यात्रियों को खर्च करना पड़ता हैं। वहीं जिले से वाराणसी की दूरी 99 किमी है। बस से ढ़ाई से तीन घंटे का सफर है। लेकिन एक साल से दूरी समय और खर्च बढ़ गए हैं। यात्रियों को 194 रुपये किराया चुकाना पड़ रहा है। क्योकि चंदवक में गोमती नदी पर पुल के जर्जर से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इस कारण से बसें चंदवक से घूमकर औंड़िहार होते हुए वाराणसी पहुंचा रही हैं। इससे ढ़ाई से तीन घंटे का सफर चार से साढ़े चार घंटे का हो गया है। बस से यात्रा करने वालों के लिए आजमगढ़ से वाराणसी की दूरी 134 किमी हो गई है। दूरी बढ़ने पर परिवहन निगम ने बसों के किराए में 60 रुपये की वृद्धि कर दी है। चंदवक पुल से आवागमन बंद होने से पहले बस वाराणसी जाने के लिए यात्रियों को 134 रुपये चुकाना पड़ता था। अब दूरी बढ़ने पर 194 रुपये चुकाना पड़ता है। निगम ने एक रुपये 45 पैसा प्रति किमी की दर से किराया बढ़ा दिया है। वहीं आजमगढ़ से प्रतिदिन सुबह 5.25 बजे आजमगढ़-वाराणसी सिटी स्पेशल मेमू चलती है। जो सुबह नौ बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचती है। इसका किराया मात्र 20 रुपये हैं। यह ट्रेन 164 किमी दूरी तय कर औंड़िहार होकर जाती है।

Exit mobile version