Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ जीयनपुर फर्जीवाड़े के आरोप में महिला परिचारक और प्रवक्ता पर मुकदमा

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को लाटघाट स्थित विक्रम इंटर काॅलेज में शनिवार को फर्जीवाड़ा सामने आया। डीआओएस के निर्देश पर प्रधानाचार्य जालंधर कुमार ने कॉलेज में मृतक आश्रित के रूप में परिचारक की नौकरी कर रही महिला और जांच को प्रभावित करने का आरोपी एक प्रवक्ता के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। प्रधानाचार्य ने तहरीर में बताया कि फातमा बानो ने फर्जी अंकपत्र लगा कर कॉलेज में मृतक आश्रित कोटे से परिचारक की नौकरी हासिल की थी। नियमानुसार जांच के दौरान फातमा बानो के आठवीं के अंक प्रमाण पत्र पर संदेह हुआ। मामले से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अवगत कराया गया। डीआईओएस के बाद आदेश पर प्रकरण की जांच के लिए दो-दो शिक्षकों की दो अलग-अलग टीमें गठित की गई। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है। जांच को विद्यालय के प्रवक्ता मानवेंद्र ने प्रभावित करने की कोशिश की। आरोप है कि प्रवक्ता ने जांच टीम को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।

Exit mobile version