रिपोर्ट- डा.बीरेन्द्र सरोज आजमगढ
आजमगढ 14: अप्रैल ग्राम सभा जाफरपुर ( निकट जाफरपुर पावर हाऊस) अम्बेडकर पार्क में रविवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई बड़े धूमधाम से मनाई गयी ।
आयोजक अमित सतपाल ,अजय गौतम राम नवमी मुख्य अतिथ समाज-सुधारक गनेश प्रसाद गौतम
ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथ समाज-सुधारक गनेश प्रसाद गौतम ने कहा कि कानून ज्ञाता एवं समाज सुधारक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है।
सामाजिक स्तर से दलित पीड़ितों एवं आदिवासियों के लिए उनके अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समरसता का भाव विकसित करने का प्रयास किया। जातिवाद एवं छुआछूत जैसे सामाजिक कुरीतियों को दूर कर स्वच्छ समाज के निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान है। कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी अमित सतपाल ने कहा कि महान चिंतक, समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ एवं प्रतिभा के धनी भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व एवं जीवन भारतीय समाज में फैले हुए कुरीतियों को दूर करने के लिए ही था।
सामाजिक समरसता को विकसित करने के लिए ही कानून ज्ञाता अंबेडकर ने कई देशों के संविधान का अध्ययन करके महत्वपूर्ण बिंदुओं का चयन करते हुए उसे भारतीय संविधान में जोड़ा। इसके अतिरिक्त संविधान संशोधन का प्रावधान भी उन्होंने ही रखा। उन्होंने केवल दलितों के लिए ही नहीं बल्कि अपने देश का विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर राहुल , रितेश विवेक अमित प्रियान्शू सहित सैकड़ो की संख्या मे डा अम्बेडकर के अनुआई उपस्थित थे।

