Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में मजदूर ने फांसी लगा कर दी जान

फूलपुर तहसील क्षेत्र के अतरडीहा गाँव के समीप ओंगरी नदी के किनारे युवक ने पेड़ में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा फाँसी लगा कर आत्महत्या करने की खबर सुनकर लोगों में सनसनी फैल गयी। अहरौला पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई। मृतक अर्जुन जाटव 28 वर्ष पुत्र राम मिलन जाटव ग्राम चंदौरा,थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर का निवासी है। मृत युवक अहरौला थाना के अतरडीहा में पानी की टँकी पर मजदूरी का काम करता था। अतरडीहा में ओंगरी नदी के किनारे युवक अर्जुन जाटव ने एक जंगली पेड़ में गमछा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की शादी हो गयी है। इस दौरान आत्महत्या की सूचना थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं फॉरेन्सिक टीम को मिली मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल में जुट गये। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गयी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। उनके पहुँचने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।।

आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फारूक करीम उर्फ गोल्डी, सलीम नट व शमशाद गैंग को किया सूचीबद्ध किया है ‌
खबर विस्तार से

अभियुक्त फारुख करीम उर्फ गोल्डी व इसके 03 सदस्यों को आपराधिक गैंग के रूप में किया सूचीबद्ध

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त फारुख करीम उर्फ गोल्डी पुत्र स्व0 अब्दुल करीम निवासी म0नं0- 196 बाजबहादुर थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ को जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए अवैध टेलिफोन एक्सचेंज का संचलान तथा अन्तराष्ट्रीय काल को लोकल काल्स में परिवर्तित कर सरकार को राजस्व की हानी पहुंचाने जैसे अपराध कर रहा था, उसकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (आपराधिक गैंग) किया । इसका कोड नं0- “डी- 234” होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-
1.शमीम अहमद पुत्र एकलाख अहमद निवासी चिवटही थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 46 वर्ष।
2.कलीम अहमद पुत्र अली अहमद निवासी हुसामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष।
3.आसिफ उर्फ मुन्ना पुत्र मुहम्मद मुख्तार निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 46 वर्ष शामिल हैं ।

सलीम नट व इसके 03 सदस्यों को पशु तस्कर गैंग के रूप में किया सूचीबद्ध

अभियुक्त सलीम नट पुत्र जलील नट निवासी मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ, उम्र 29 वर्ष* जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए पशु तस्करी जैसे जघन्य अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर *“सूचीबद्ध” (पशु तस्कर गैंग)* किया गया है। इसका *कोड नं0- “डी- 235”* होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-
1. मोहम्मद अली पुत्र जलील अहमद निवासी मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ, उम्र 32 वर्ष।
2. सुरेन्द्र यादव पुत्र रामसनेही यादव निवासी मोईनाबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, उम्र 39 वर्ष।
3. संदीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता निवासी करीमाबाद (मोहम्मदपुर बाबूपुर) थाना कोपागंज जनपद मऊ, 26 वर्ष।
शमशाद व इसके 02 सदस्यों को गोवध गैंग के रूप में किया सूचीबद्ध
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य* द्वारा *अभियुक्त शमशाद पुत्र जुल्फेकार निवासी नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र 41 वर्ष* जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए गौंमांस की तस्करी जैसे जघन्य अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर *“सूचीबद्ध” (गोवध गैंग)* किया गया है। इसका *कोड नं0- “डी- 236”* होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-
1. जमालुद्दीन पुत्र मो0 हसन निवासी नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र 35 वर्ष।
2. रेहन पुत्र मो0 हसन निवासी नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र 28 वर्ष।

Exit mobile version