Site icon Akclivenews18

मौसम के तापमान में वृद्धि के कारण विद्यालय के बच्चों की संख्या में आई कमी।

पटवध आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज अंतर्गत पटवध कौतुक प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर संवाददाता पहुंचे तो हेड मास्टर उपस्थित नहीं थे। महिला शिक्षिकाओं द्वारा बताया गया कि हेडमास्टर किताब लेने जिला मुख्यालय गए हुए हैं। रजिस्टर्ड बच्चों की संख्या विद्यालय के रजिस्टर में लगभग 120 है जिसके सापेक्ष लगभग 60 बच्चे उपस्थित थे मौसम को देखते हुए गार्जियन अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से कतरा रहे हैं क्योंकि विद्यालय परिसर में आए दिन कोई ना कोई बच्चे बढ़ती धूप गर्मी से मूर्छित हो जा रहे हैं लिहाजा गार्जियन से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए दबाव भी नहीं बनाया जासकता तेज हवा को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा फसलों में आग लगने की वजह से बिजली सप्लाई बंद कर दी जा रही है जिससे स्कूल में लगे पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं अभिभावकों का कहना है विद्यालय की समय सारणी को बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का समय कर दिया जाए तो शायद बच्चों को कुछ आराम मिल जाएगा।उसी कड़ी में सेठारी प्राथमिक विद्यालय पर जांच पड़ताल की गई तो वहां भी स्कूल की प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि मौसम के बढ़ते तापमान और तेज हवा के कारण 2 दिन पहले कक्षा तीन की छात्रा अंशिका मूर्छित होकर गिर गई फिर उसे पानी से मुंह धुलवाया गया तब कुछ आराम हुआ इस विद्यालय में भी रजिस्टर्ड बच्चों की संख्या 88 है जिसके सापेक्ष 58 बच्चे उपस्थित मिले। लू भरी तेज हवा और तपिस भरी गर्मी की वजह से ही बच्चों की ज्यादा अनुपस्थिति हो रही है।प्राथमिक विद्यालय सेठारी में रसोईघर की व्यवस्था नहीं है जल निगम का हैंड पंप खराब पड़ा था जिसको प्रधानाध्यापिका द्वारा मिस्त्री बुलाकर रिपेयरिंग कराई जा रही थी। सभी अध्यापक उपस्थित थे अब देखना है कि शासन प्रशासन द्वारा विद्यालय के खुलने की समय सारणी में क्या निर्णय लिया जाता है।

Exit mobile version