Site icon Akclivenews18

पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मा0न्यायालय परिसर में संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की चेकिंग हेतु अभियान चलाया गया । महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में प्र0नि0 को0 नगर राजेश सिंह द्वारा पुलिस बल, न्यायालय सुरक्षा प्रभारी , डॉग स्क्वायड टीम, स्थानीय अभिसूचना इकाई के साथ मा0 न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मा0न्यायालय परिसर में मेटल डिटेक्टर, स्कैनर मशीन, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । न्यायालय परिसर के बन्दी हवालात व सुरक्षा-व्यवस्था में लगे पुलिस बल को चेक कर ब्रीफ किया गया तथा मा0 न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया ।

Exit mobile version