Site icon Akclivenews18

थाना मुबारकपुर मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्ग महिला की हत्या की घटना का सफल अनावरण, हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मुबारकपुर
मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्ग महिला की हत्या की घटना का सफल अनावरण, हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी,
आज़मगढ़,मृतका के जेवर व 300/- रुपये बरामद
पूर्व की घटना दिनांक 14.03.2024 को वादी मुकदमा रामअवध यादव पुत्र स्व0 बल्ली यादव निवासी ग्राम बसौधा (सराय फिरोजपुर) थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि वादी की पत्नी इन्द्रमती उम्र करीब 64 वर्ष दिन मे दही बेचने इस्लामपुरा गयी थी देर रात्रि तक घर वापस नही आने पर परिवार के लोग खोजने लगे तो वादी की पत्नी की लाश शाई के गेहूं के खेत मे मेड़ के किनारे पड़ी मिली जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2024 धारा 302 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार द्वारा की जा रह है।
दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त फैजान हैदर पुत्र सगीर हसन निवासी ग्राम पुराखिजीर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 38 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया।
गिरफ्तारी का विवरण–आज दिनांक 21.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार मय हमराह रोडवेज मुबारकपुर पर मौजूद थे, कि मुखबिर ने सूचना दिया कि ग्राम बसौधा गाँव की बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला अभियुक्त इस्लामपुरा नगर पालिका बोर्ड के पास खड़ा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर मय हमराह द्वारा इस्लामपुरा से अभियुक्त फैजान हैदर पुत्र सगीर हसन निवासी ग्राम पुराखिजीर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 38 वर्ष को समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसकी जामा तलाशी से मृतका के 01 पीली धातु का लाकेट, नाक की किल, 01 जोड़ा कान का टप्स व 300 रूपये बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 102/2024 धारा 302/404/411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त-फैजान हैदर पुत्र सगीर हसन निवासी ग्राम पुराखिजीर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 38 वर्ष।
पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्त फैजान हैदर ने बताया कि मृतका गले में सोने का लाकेट व कान में टाप्स इत्यादि जेवर पहनकर मोहल्ले में दही बेचती थी। दिनांक 13.03.2024 को जब वह दही बेचकर अपने घर बसौधा जा रही थी तो अभियुक्त ने उसका पीछा किया और गेहूँ के खेत में एकान्त पाकर उसका गला दबा दिया और जब मृतका बेहोश हो गयी तो अभियुक्त मृतका के जेवर लेकर चला गया। रास्ते में आने-जाने वाले राहगीरो से पता चला कि उक्त बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गयी है।
बरामदगी- 01 पीली धातु का लाकेट, नाक की किल, 01 जोड़ा कान का टप्स व 300 रूपये।
आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त फैजान हैदर पुत्र सगीर हसन ग्राम पुराखिजिर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ का आपराधिक इतिहास निम्नवत हैः-

Exit mobile version