Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ रानी की सराय नेशनल हाईवे के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक की लाश

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना के सम्मोपुर में नेशनल हाईवे के समीप शनिवार की देर रात को संदिग्धावस्था में पुलिस ने वेल्डिंग मैकेनिक का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस का मानना था कि रात में अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मौत हो गई। वहीं परिजनों को सूचना दी गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन मौत को संदिग्ध परिस्थिति में होना बता रहे हैं। रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा गाव निवासी 32 वर्षीय सिंटू सरोज पुत्र रामलखन वेल्डिंग का काम करता था।शनिवार को घर से बाइक से सियरहा में काम करने के लिए निकला था। वहां से वह घर लौट रहा था लेकिन वह घर के भी आगे मोहम्मदपुर की तरफ निकल गया। रात तकरीबन 11बजे हाइवे के पास शव देख नागरिकों ने सूचना पुलिस को दी। मृतक पांच भाइयो मे दूसरे नंबर पर था। कुछ माह पूर्व शादी हुई थी।

Exit mobile version